दमोह पुलिस की बड़ी सफलता: नरसिंहगढ़ लूटकांड का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार, ₹8.50 लाख का माल बरामद

 दमोह पुलिस की बड़ी सफलता: नरसिंहगढ़ लूटकांड का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार, ₹8.50 लाख का माल बरामद

दमोह:- पुलिस ने नरसिंहगढ़ चौकी क्षेत्र में हुई लाखों रुपये की लूट का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, ₹8.50 लाख की संपत्ति बरामद



चौकी नरसिंहगढ़, थाना दमोह देहात क्षेत्र में हुई लूट की सनसनीखेज वारदात का दमोह पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से घटना में लूटी गई सोने-चांदी के आभूषण, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, एक देशी कट्टा एवं अन्य सामग्री सहित लगभग ₹8.50 लाख की संपत्ति बरामद की गई है।

घटना का विवरण

दिनांक 04 जुलाई 2026 की रात्रि में फरियादी विजय जैन, निवासी सूखी पिपरिया, थाना दमोह देहात ने डायल-112 पर सूचना दी कि रात्रि लगभग 01:00 से 01:30 बजे के बीच चार अज्ञात व्यक्ति घातक हथियारों से लैस होकर उनके घर में घुस आए। आरोपियों ने परिवार के सदस्यों को बंधक बनाकर मारपीट की तथा घर में रखे सोने-चांदी के आभूषण एवं नगदी सहित लगभग ₹12.70 लाख की संपत्ति लूटकर फरार हो गए।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना दमोह देहात पुलिस एवं वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा तत्काल घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। डॉग स्क्वाड, फिंगरप्रिंट विशेषज्ञ एवं साइबर टीम की सहायता से भौतिक एवं तकनीकी साक्ष्य संकलित किए गए तथा बाहरी क्षेत्रों में नाकाबंदी कराई गई । पुलिस अधीक्षक दमोह श्री आनंद कलादगी द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी पर ₹10,000 के इनाम की घोषणा की गई। आरोपियों की तलाश हेतु लगभग 30 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की 06 विशेष टीमें गठित कर जिला एवं सीमावर्ती जिलों में लगातार दबिश दी गई। जांच के दौरान लगभग 200 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का विश्लेषण किया गया तथा अनेक संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई।

प्रकरण का खुलासा

पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि (भा.पु.से.) के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुजीत भदौरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री एच.आर. पाण्डेय के सतत मार्गदर्शन में गठित टीम ने मुखबिर तंत्र, सीसीटीवी फुटेज एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदेही शंकर यादव एवं राहुल अहिरवार से पूछताछ की। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपने चार अन्य साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त देशी कट्टा, मोटरसाइकिल, धारदार कटर तथा लूटे गए सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए गए। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। प्रकरण में फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

बरामद संपत्ति

- सोने का हार – 02 नग

- सोने का मंगलसूत्र – 01 नग

- सोने की बेंदी – 01 नग

- सोने की अंगूठी – 02 नग

- चांदी की करधनी – 02 नग

- चांदी की पायल – 01 नग

- चांदी की चैन – 01 नग

- घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल

- एक देशी कट्टा

- धारदार कटर

कुल बरामद संपत्ति का अनुमानित मूल्य : ₹8,50,000


गिरफ्तार आरोपी

1. शंकर यादव पिता राजेश यादव, निवासी दमोह।

2. राहुल अहिरवार पिता नन्हे भाई अहिरवार, निवासी दमोह।

सराहनीय योगदान

निरीक्षक धर्मेन्द्र उपाध्याय थाना प्रभारी थाना दमोह देहात,उप निरीक्षक रोहित द्विवेदी चौकी प्रभारी नरसिहगढ , उप निरीक्षक धर्मेन्द्र गुर्जर , उप निरीक्षक नीतेश जैन , उप निरीक्षक विक्रम दांगी , उप निरीक्षक प्रियंका पटेल , सउनि रमाशंकर मिश्रा , प्र.आर वीरेन्द्र सिह , राधेश्याम परिहार , विजय बहादुर , प्रकाश चंद , सचिन नामदेव , सूर्यकांत पाण्डेय , संजय पाठक , महेश यादव , सौरभ टंडन , राकेश अठ्या , राधेश्याम मिश्रा , शेख लतीफ , आरक्षक नीलेश लोधी , राहुल राजपूत , नरेन्द्र सिह , मयंक दुबे , रोहित सिंह , कुलदीप ठाकुर , आशुतोष नामदेव , अनिरुद्ध दांगी , कमलेश पटेल , आकाश पाठक , इंद्रजीत सिह , रूपेश यादव , विमल झारी , कमल ठाकुर , लोकेश पवार , शहबाज खान , ओमप्रकाश रैकवार , अरुण गुर्जर , गौरव मिश्रा , रामकृष्ण लोधी , रामकुमार ठाकुर , ब्रज पटेल , सैनिक बबलू दुबे , आरक्षक चालक लवकुश तिवारी , एन आर एस राजा खान सहित समस्त पुलिस टीम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा।

Post a Comment

أحدث أقدم