*कड़ी सुरक्षा के बीच दमोह में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई नीट यूजी परीक्षा*
*आंसर कॉपी देर रात भेजी गई मुख्यालय, कलेक्टर-एसपी के निर्देशन में पुलिस-प्रशासन मुस्तैद रहा*
*दमोह*। कड़ी सुरक्षा के बीच नीट यूजी की परीक्षा दमोह में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। सीआरपीएफ और स्थानीय पुलिस का बल अलर्ट रहा। परीक्षा के प्रश्न पत्र सुरक्षित स्थान से केंद्रों तक ले जाना, परीक्षा के प्रारंभ होने, परीक्षा के समापन के बाद पैकिंग होकर एकत्रित एक जगह सुरक्षित भेजने का सिलसिला देर रात तक चलता रहा। मुख्यालय पर सील पैक आंसर कॉपी भेजी गई। इसी दौरान दमोह कलेक्टर प्रताप नारायण यादव और पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि (आईपीएस) के निर्देशन में जिला पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट रहा। जब तक आंसर कॉपी मुख्यालय नहीं पहुंच गई, तब तक पूरा प्रशासन तैयारी के साथ मुस्तैद रहा। रविवार रात करीब 9 बजे दमोह से आंसर कॉपी निकाली गई। इस दौरान एसडीएम सौरभ गंधर्व, केंद्रीय विद्यालय प्राचार्य धर्मेंद्र सिंह, तहसीलदार रॉबिन जैन, तहसीलदार पारूल चौधरी, तहसीलदार रघुनंदन चतुर्वेदी, आशुतोष गुप्ता के अलावा सीएसपी एचआर पांडे, टीआई कोतवाली मनीष कुमार, यातायात प्रभारी दलबीर सिंह मार्को समेत पुलिस प्रशासन मौजूद रहा।

إرسال تعليق