वरिष्ठ पत्रकार डॉ. महेंद्र सिंह राजपूत सड़क हादसे में घायल, जिला अस्पताल में उपचार जारी l

 वरिष्ठ पत्रकार डॉ. महेंद्र सिंह राजपूत सड़क हादसे में घायल, जिला अस्पताल में उपचार जारी l


दमोह । जिले के वरिष्ठ पत्रकार डॉ. महेंद्र सिंह राजपूत सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार पटेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत देवडोगरा के पास बीती रात अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे में डॉ. राजपूत के चेहरे एवं पैर में चोटें आई हैं। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों एवं परिजनों की मदद से उन्हें तत्काल निजी वाहन से जिला अस्पताल दमोह लाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उनका उपचार किया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि दुर्घटना बीती रात हुई। घटना की जानकारी मिलने पर पत्रकार जगत एवं शुभचिंतकों ने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। पुलिस द्वारा मामले की जानकारी जुटाई जा रही है तथा अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।

पत्रकारिता जगत में चिंता की लहर

वरिष्ठ पत्रकार डॉ. महेंद्र सिंह राजपूत के सड़क हादसे में घायल होने की खबर से जिले के पत्रकारों एवं सामाजिक संगठनों में चिंता का माहौल है। सभी ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए बेहतर उपचार की व्यवस्था किए जाने की अपेक्षा व्यक्त की है।

Post a Comment

أحدث أقدم