पथरिया में मेडिकल स्टोर्स पर स्वास्थ्य विभाग की सख्त कार्रवाई, जन औषधि केंद्र बंद मिला

 पथरिया में मेडिकल स्टोर्स की सघन जांच, जन औषधि केंद्र बंद मिला

 दो दवाओं के लिए गए नमूने

दमोह :  कलेक्टर प्रताप नारायण यादव द्वारा दिये गये निर्देशो के तहत् 29 जून सोमवार को अनुभागीय अधिकारी पथरिया के निर्देशन में गठित जांच दल के साथ जिसमें औषधि निरीक्षक महिमा जैन, डी.ओ फूड सेफ्टी राकेश अहिरवार, मेडिकल ऑफिसर पथरिया डॉ. अमित जैन ने पथरिया मे संचालित विभिन्न मेडिकल स्टोर्स की जांच की।


जांच के दौरान
3 मेडिकल स्टोर्स पर निरीक्षण किया गया

            निरीक्षण के दौरान हॉस्पिटल के पास स्थित प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र बंद पाया गया जिसके लिए उन्हें नोटिस दिया जाएगा। संजय चौराहा स्थित चौधरी मेडिकल एवं संजीवनी मेडिकल स्टोर की जांच की गई। जांच के दौरान आवश्यक वैध ड्रग/फूड लाइसेंस, फार्मासिस्ट की उपस्थिति, शैड्यूल ड्रग्स के क्रय-विक्रय रिकॉर्ड, साफ सफाई, एक्सपायरी ड्रग्स मैनेजमेंट, प्रतिबंधित दवाओं की जांच की गई।



             निरीक्षण के दौरान मेडिकल संचालकों को नियमानुसार मेडिकल संचालन हेतु सख्त निर्देश दिये गए। शेड्यूल H1/NRx  केटेगरी की दवाइयां बिना डॉ. के प्रिस्क्रिप्शन के नहीं दिए जाने एवं क्रय-विक्रय का रिकॉर्ड कंप्लीट रखने हेतु निर्देश दिए गए। दवाओं का क्रय विक्रय फार्मासिस्ट की उपस्थिति में ही किया जाना सुनिश्चित किया जाए अन्यथा विभाग द्वारा ड्रग एंड कॉस्मेटिक एक्ट 1940 नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। जांच के दौरान संजीवनी मेडिकल पथरिया से 2 दवाओं के नमूने जांच हेतु लिये गए।


Post a Comment

और नया पुराने