दमोह-नरसिंहगढ़ मार्ग पर दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

 *दमोह-नरसिंहगढ़ मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत*  


*दमोह*। जिले के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत नरसिंहगढ़-दमाेह मार्ग पर रवि-सोम करीब 1 बजे देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। एक बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल बाइक सवार यादव को इलाज के लिए दमोह जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक खडेरी गांव का निवासी बताया जा रहा है। घटना की खबर मिलते ही चौकी प्रभारी रोहित द्विवेदी सहित पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।

Post a Comment

और नया पुराने