लापरवाही पर गिरी गाज: बिजौरा प्राथमिक शाला की शिक्षिका निलंबित

 लापरवाही के आरोप एवं समय पर उपस्थिति दर्ज न करने के मामले में शासकीय प्राथमिक शाला बिजौरा की शिक्षिका निलंबित

दमोह : 26 जून 2026

            जिला शिक्षा अधिकारी दमोह द्वारा विद्यालय लापरवाही के आरोप एवं समय पर उपस्थिति दर्ज न करने के मामले में शासकीय प्राथमिक शाला बिजौरा की शिक्षिका प्रियंका बड़गैया को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया। निलबंन अवधि में शिक्षिका प्रियंका बड़गैया का मुख्यालय कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी दमोह रहेगा।


दमोह। शासकीय प्राथमिक शाला बिजौरा की एक शिक्षिका को कर्तव्य में लापरवाही तथा समय पर उपस्थिति दर्ज नहीं करने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। संबंधित मामले में सक्षम अधिकारी द्वारा कार्रवाई करते हुए निलंबन आदेश जारी किए गए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिक्षिका पर नियमित रूप से समय पर विद्यालय में उपस्थिति दर्ज नहीं करने और शासकीय कार्यों में लापरवाही बरतने के आरोप लगे थे। जांच के बाद आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए जाने पर यह कार्रवाई की गई।

शिक्षा विभाग की इस कार्रवाई को शासकीय विद्यालयों में अनुशासन और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Post a Comment

और नया पुराने