हिंडोरिया में युवक की धारदार हथियार से हत्या, इलाके में सनसनी अज्ञात आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम, मौके पर पहुंची पुलिस ने शुरू की जांच

 *हिंडोरिया में युवक की धारदार हथियार से हत्या, आरोपी अज्ञात*  

*मौके पर पहुंची पुलिस, जांच शुरू*  



*दमोह*। जिले के हिंडोरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत हिंडोरिया में बीती रात एक युवक की धारदार हथियार से हत्या की खबर सामने आई है।सूचना मिलते ही थाना प्रभारी धर्मेंद्र उपाध्याय स्टाफ के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। मृतक का नाम आमिर खान उर्फ बुच्ची बताया गया है। फिलहाल हत्या का कारण और आरोपी अज्ञात हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Post a Comment

أحدث أقدم