नोहटा में तीन दिवसीय भव्य जनकल्याण शिविर का शुभारंभ; हितग्राहियों को बांटे गए प्रमाण पत्र और बीज किट।

 नोहटा में तीन दिवसीय भव्य जनकल्याण शिविर का शुभारंभ; हितग्राहियों को बांटे गए प्रमाण पत्र और बीज किट।   



                     जबेरा। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से जनपद पंचायत जबेरा के अंतर्गत ग्राम नोहटा में तीन दिवसीय ब्लॉक स्तरीय जनकल्याण शिविर का भव्य शुभारंभ हुआ। इस गरिमामय कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र सिंह लोधी के  अनुज नितेंद्र सिंह लोधी द्वारा किया गया।शिविर के प्रथम दिवस में शासन के विभिन्न प्रमुख विभागों ने अपने स्टाल लगाकर ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान उपस्थित अतिथियों द्वारा पात्र हितग्राहियों को प्रमाण पत्र सौंपे गए। साथ ही, कृषि विभाग जबेरा के विशेष मार्गदर्शन सत्र में किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी देते हुए उन्नत किस्म के 'बीज मिनी किट' का निःशुल्क वितरण किया गया।कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि शिविर में आने वाले नागरिकों की समस्याओं का त्वरित और सकारात्मक निराकरण किया जाए। इसके साथ ही, सोशल मीडिया के माध्यम से शिविर का व्यापक प्रचार-प्रसार करने को कहा गया ताकि क्षेत्र के अधिक से अधिक लोग इस जनोपयोगी शिविर का लाभ उठा सकें।इस कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन आजीविका मिशन के प्रबंधक धर्मेंद्र मिश्रा द्वारा किया गया। शिविर में मुख्य रूप से जनपद पंचायत सीईओ डॉ रामेश्वर पटेल,नोहटा सरपंच सोनम यादव, मंडल अध्यक्ष सत्यपाल सिंह लोधी, जिला उपाध्यक्ष सुमन उपाध्याय उपसरपंच मुन्नालाल राय, संदीप यादव एवं मंडल उपाध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी और ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

Post a Comment

और नया पुराने