*दमोह जिला न्यायालय में टली बड़ी वारदात, पुलिस ने बरामद किए हथियार*
*सूचना तंत्र की सतर्कता से बची घटना, एक पिस्टल, 3 चाकू और कारतूस जब्त*
*दमोह*। दमोह जिला न्यायालय में एक बड़ी घटना होने से बच गई। पुलिस के सूचना तंत्र की सतर्कता के चलते समय रहते कार्रवाई कर वारदात को टाल दिया गया। सूचना मिलते ही टीआई कोतवाली मनीष कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। तलाशी के दौरान पुलिस ने एक पिस्टल, 3 चाकू और कारतूस बरामद किए। आशंका जताई जा रही है कि न्यायालय परिसर में गोलियां चलाई जा सकती थीं। पुलिस ने हथियार जब्त कर जांच शुरू कर दी है। मामले में संदिग्धों की पहचान और घटना की साजिश का पता लगाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें