ऑपरेशन क्लीन: पुलिस ने निकाला दहशतगर्दों का जुलूस!

ऑपरेशन क्लीन: पुलिस ने निकाला दहशतगर्दों का जुलूस!

तोड़फोड़ के साथ लोगो के बीच फैलाया था आतंक

दमोह। कोतवाली थाना के खजरी मोहल्ले में तोड़फोड़ और दहशत फैलाने के बाद कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया और गिरफ्तारी उपरांत उनका जुलूस भी निकाला। कोतवाली थाना पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों को अब न्यायालय में पेश किया जाएगा। वहीं स्टेशन क्षेत्र में भी उत्पात मचाने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

जानकारी अनुसार आरोपी युवक संदीप और भागीरथ ने खजरी मोहल्ले में उत्पात मचाते हुए जमकर तोड़फोड़ की और पास में खड़ी एक कार को भी नुकसान पहुंचाया था, जिससे क्षेत्र के लोगों में भय का माहौल बन गया था। घटना के बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया और पुलिस बल की मौजूदगी में घटना क्षेत्र खजरी मोहल्ले में उनका जुलूस निकालते हुए थाने लेकर गई।

स्टेशन में उत्पात मचाते 3 गिरफ्तार

एक अन्य कार्यवाही में पुलिस ने सूचना के आधार पर रेल्वे स्टेशन के बाहर गांजा के नशे में उत्पात मचाते हुए आरोपी रामेश्वर पिता पन्नालाल जाटव 45 वर्ष निवासी मोरगंज गल्ला मंडी दमोह, पप्पू पिता नंदन कक्कड़ (चढ़ार) 40 वर्ष निवासी गार्ड लाईन दमोह, दीपक उर्फ दीपू पिता नरोत्तम रैकवार 26 वर्ष निवासी तीन गुल्ली दमोह को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध धारा 170 / 126,135 बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की है और उन्हें कार्यपालक मजिस्ट्रेट न्यायालय में पेश किया गया।



मामले में कोतवाली थाना प्रभारी मनीष कुमार के बताया कि पुलिस ऐसे हालातो पर सख्ती से लगाम लगा रही है इसलिए इस तरह से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था कायम रखने और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त संदेश दिया जा सके। पुलिस कार्यवाही में एसआई नीतेश जैन, प्रधान आरक्षक महेश यादव, आरक्षक नरेन्द्र पटेरिया, ब्रिजेन्द्र मिश्रा, आकाश पाठक की भूमिका रही।

Post a Comment

أحدث أقدم