थाना बटियागढ पुलिस द्वारा घटना कारित करने के उपरांत फरार आरोपियों को किया गिरफ्तार*


*थाना बटियागढ पुलिस द्वारा घटना कारित करने के उपरांत फरार आरोपियों को किया गिरफ्तार

  पुलिस अधीक्षक दमोह व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दमोह श्री सुजीत सिंह भदौरिया के निर्देशन में क्षेत्र में अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया हैं आदेश के पालन में थाना प्रभारी रजनी शुक्ला थाना बटियागढ़ के नेतृत्व में बटियागढ़ पुलिस की गठित टीम सहा.उप.निरी. आनंद कुमार, प्र.आर. विपेश चौबे, प्र.आर. नीरज कुमार, आर. ओमप्रकाश रैकवार, आर. सोनू कुर्मी, आर. संदीप विश्वकर्मा के द्वारा मुखबिर की सूचना पर  आरोपी एक बलेनो कार क्र. MP 20 ZB 2224, कुल 1050 देशी लाल मसाला शराब, ONEPLUS कम्पनी का मोबाईल ग्राम फुटेरा कलां में जप्त किया गया  तथा घटना घटित करने के बाद आरोपी फरार हो गए थे जो फरार आरोपियों के विरूद्ध थाना बटियागढ़ में अप.क्र. 156/2026 धारा 34(2) आब.एक्ट का पंजीबद्ध किया गया था जो आरोपियों की तलाश पतारसी के हरसंभव प्रयास उपरांत दिनांक 08.06.2026 को आरोपियों को जेआर पर माननीय न्यायालय पेश किया जाता हैं । 

गिरफ्तार आरोपी  -: 

1. आनंद कुर्मी पिता मुन्ना लाल कुर्मी उम्र 26 साल निवासी ग्राम अमाटा थाना दमोह देहात हाल निवासी विवेकानंद काँलौनी थाना कोतवाली दमोह । 

2. लकी राजपूत पिता थानसींग राजपूत उम्र 23 साल निवासी सिविल वार्ड नं. 07 दमोह थाना कोतवाली दमोह । 

3. योगेश राय पिता टेकचंद राय उम्र 26 साल निवासी ग्राम रनेह थाना रनेह हाल ग्राम फुटेरा कलां थाना बटियागढ़ जिला दमोह । 

जप्त मशरूका  -: 

एक बलेनो कार क्र. MP 20 ZB 2224, कुल 1050 देशी लाल मसाला शराब, ONEPLUS कम्पनी का मोबाईल

Post a Comment

أحدث أقدم