दमोह। सिटी कोतवाली क्षेत्र के फुटेरा वार्ड चार में विष्णु साहू नामक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले में कार्रवाई न होने से नाराज परिजनों और दोस्तों को पुलिस ने निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया है.विष्णु साहू ने कुछ दिन पहले फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है.पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव को कोतवाली ले जाकर कार्रवाई की मांग की थी. तब पुलिस ने समझाइश देकर अंतिम संस्कार के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया था.पुलिस के अन्य कार्यों में व्यस्त रहने के कारण मृतक के घर पहुंचकर बयान दर्ज नहीं हो पाए थे. इससे नाराज परिजनों और दोस्तों ने बुधवार रात सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर लिखा कि कार्रवाई न होने के कारण वे अस्थियां लेकर एसपी ऑफिस में मांग करेंगे.मामले की गंभीरता को देखते हुए गुरुवार को टीआई कोतवाली मनीष कुमार पुलिस बल के साथ मृतक के घर पहुंचे। उन्होंने परिवारजनों और दोस्तों के बीच दुख प्रकट कर सांत्वना दी.टीआई मनीष कुमार ने परिजनों को आश्वासन दिया कि तत्काल कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि परिजनों के बयान और मोबाइल से जो भी तथ्य सामने आएंगे, उन सभी बिंदुओं पर निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा.
पुलिस के आश्वासन के बाद परिजन शांत हुए। मामले की जांच जारी है।

एक टिप्पणी भेजें