दमोह पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया, नगर पुलिस अधीक्षक हरिराम पांडे एवं कोतवाली प्रभारी मनीष कुमार ने कोतवाली क्षेत्र के गुंडा निगरानी बदमाशों की बैठक लेकर सख्त हिदायत दी। बैठक में अपराध में लिप्त रहने वाले तत्वों को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा गया कि अपराध बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लगातार आपराधिक गतिविधियों में शामिल आरोपियों पर ANS के तहत कड़ी कार्रवाई बढ़ाने के निर्देश दिए गए। साथ ही सभी निगरानी बदमाशों को अपराध से दूर रहने और कानून व्यवस्था बनाए रखने की समझाइश दी गई।
पुलिस अधिकारियों ने दो टूक कहा कि अपराधियों की हर गतिविधि पर पुलिस की नजर है और किसी भी अपराध की सूचना तत्काल पुलिस तक पहुंच जाती है।
*"अपराध छोड़ो, नहीं तो कार्रवा
ई के लिए तैयार रहो" — दमोह पुलिस का सख्त* संदेश।

إرسال تعليق