गुम हुए 8 माह के मासूम को पुलिस ने सुरक्षित किया दस्तयाब, स्थानीय पुलिस एवं डायल-112 की तत्परता से परिवार में लौटी खुशियां


दमोह। थाना तेंदूखेड़ा क्षेत्र के ग्राम बांदीपुरा में 8 माह के एक मासूम बच्चे के गुम होने की सूचना पर डायल-112 एवं स्थानीय पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए बच्चे को सुरक्षित दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया।

दिनांक 05-06-2026 को रात्रि 02:50 बजे राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बांदीपुरा निवासी ओम गौंड (उम्र 8 माह), पिता पप्पू गौंड परिजनों के सोते समय कहीं गुम हो गया है। सूचना प्राप्त होते ही थाना तेंदूखेड़ा में तैनात डायल-112 एफआरवी-18 एवं थाना तारादेही में तैनात एफआरवी-19 को तत्काल मौके के लिए रवाना किया गया।

दमोह डायल-112 कंट्रोल रूम में पदस्थ आरक्षक देवेश तिवारी एवं पुलिस कंट्रोल रूम ड्यूटी पर तैनात आरक्षक अतुल अहिरवार तथा आरक्षक जुनैद मिर्जा द्वारा संयुक्त रूप से त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना की सूचना संबंधित थाना प्रभारियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं एसडीओपी तेंदूखेड़ा श्रीमती अर्चना अहीर के मार्गदर्शन में तत्काल पुलिस टीम गठित कर गुमशुदा बालक की तलाश प्रारंभ की गई। टीम में निरीक्षक रविन्द्र बागरी (थाना प्रभारी तेंदूखेड़ा), एसआई आलोक त्रिपुडे (थाना प्रभारी तारादेही), थाना प्रभारी तेजगढ़ श्री अरविंद सिंह तथा अन्य पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा कार्यवाही शुरू की गई 

मौके पर पहुंची डायल-112 एफआरवी-18 के स्टाफ आरक्षक 662 नीरज नामदेव एवं पायलट पंकज नामदेव frv19 थाना तारादेही स्टाफ c/365 देवकरन पायलेट- प्रशांत पटेल एवं स्थानीय थाना पुलिस एवं ग्रामीणों के साथ सघन खोजबीन शुरू की। 

पुलिस एवं डायल-112 टीम की सतर्कता, त्वरित समन्वय और अथक प्रयासों के परिणामस्वरूप कुछ ही समय में गुम हुए मासूम बालक ओम गौंड को सुरक्षित उसके पिता के पास तेजगढ़ थाना क्षेत्र से दस्तयाब कर लिया गया। बालक के सकुशल मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली तथा पुलिस  टीम एवं डायल-112  के प्रति आभार व्यक्त किया।



Post a Comment

أحدث أقدم