दमोह कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्यवाही ऑपरेशन क्लीन के तहत 877500/- रु. कीमती 35 किलो 100 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा लिए उड़ीसा निवासी 03 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक दमोह श्री आनंद कलादगि (भा.पु.से.) द्वारा जिले में अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने के उद्देश्य से अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध “ऑपरेशन क्लीन” चलाये जाने हेतु आदेशित किया गया है । उक्त आदेश के पालन में पुलिस अधीक्षक दमोह के निर्देशन, अति. पुलिस अधीक्षक दमोह एवं नगर पुलिस अधीक्षक दमोह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली के नेतृत्व में दिनांक 23- 24.06.2026 की रात्रि में कोतवाली पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना के आधार पर सीताबावली मरघटा के पास विद्युत मंडल सब स्टेशन के सामने आरोपीगण 1. मिथुन नाग पिता गोपाल नाग उम्र 27 साल ,2. लालू हरिपाल पिता राजेन्द्र हरिपाल उम्र 45 साल 3 प्रशांत नाग पिता गोपाल नाग उम्र 22 साल तीनो निवासी ग्राम किरकिची थाना मानमुंडा जिला बौद्ध (उड़ीसा) के कब्जे से 35 किलो 100 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 08 लाख 77 हजार पांच सौ रुपये का विधिवत् जप्त किया गया। आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर थाना कोतवाली दमोह में अपराध क्र 604/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट, 3(5) बीएनएस का प्रभारी पुलिस सहायता केन्द्र बजरिया दमोह द्वारा पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
जप्त मशरुका - अवैध मादक पदार्थ गांजा 35 किलो 100 ग्राम कीमती 877500/- रुपये
नाम आरोपी - 1 मिथुन नाग पिता गोपाल नाग उम्र 27 साल
2 लालू हरिपाल पिता राजेन्द्र हरिपाल उम्र 45 साल
3 प्रशांत नाग पिता गोपाल नाग उम्र 22 साल
तीनो निवासी ग्राम किरकिची थाना मानमुंडा जिला बौद्ध , उड़ीसा
सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारी / कर्मचारी - थाना कोतवाली दमोह पुलिस स्टाफ

एक टिप्पणी भेजें