*दमोह निवासी अनमोल मुड़ा का शव मिला, एक दिन पहले इसी तालाब से कटनी निवासी युवती सत्या निषाद का शव मिला था। प्रारंभिक स्तर पर प्रेम प्रसंग में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
दमोह*। प्रेम प्रसंग मामले में देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत राजनगर तालाब में युवक-युवती के जोड़े का मामला सामने आया है। सोमवार को कटनी के रंगनाथ थाना क्षेत्र निवासी सत्या पिता कैलाश निषाद का शव बरामद हुआ था। मंगलवार सुबह एसडीईआरएफ की टीम द्वारा पुनः रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। जिसमें दूसरा युवक अनमोल मुड़ा, निवासी इंद्रा कॉलोनी दमोह का भी शव बरामद हो गया है। देर रात परिजन जिला अस्पताल पहुंचे थे और गंभीर आरोप लगाए हैं। सुबह रेस्क्यू शुरू होते ही युवक अनमोल का शव बरामद कर लिया गया। मौके पर चौकी प्रभारी प्रियंका पटेल, एएसआई अभय सिंह, आरक्षक रूपेश, एसडीईआरएफ की टीम के अलावा पुलिस बल मौजूद रहा। फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों की जानकारी जुटा रही है।



एक टिप्पणी भेजें