दमोह: सड़क हादसे में 2 वर्षीय बच्ची की मौत, परिजनों ने किया चक्काजाम, तहसीलदार और टीआई मौके पर पहुंचे आश्वासन देकर जाम खुलवाया*

 *दमोह: सड़क हादसे में 2 वर्षीय बच्ची की मौत, परिजनों ने किया चक्काजाम, तहसीलदार और टीआई मौके पर पहुंचे आश्वासन देकर जाम खुलवाया*  




*दमोह*। सोमवार सुबह सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत अस्पताल चौराहा पर हुए सड़क हादसे में 2 वर्षीय मासूम बच्ची जैसमीन पिता कैलाश वंशकार, निवासी मानस भवन दमोह की मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए परिजनों ने अस्पताल चौराहा स्थित अंबेडकर मूर्ति के पास चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। मृतिका के परिजनों का कहना है कि ट्रक को शहर के भीतर नहीं आना चाहिए। परिजन बच्ची को उचित मुआवजा दिए जाने की मांग कर रहे हैं। सूचना मिलते ही तहसीलदार रॉबिन जैन, कोतवाली टीआई मनीष कुमार, सब इंस्पेक्टर वंदना गौर, डॉक्टर एपी जैन, डॉक्टर अभिजीत सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा। अधिकारियों ने परिजनों को समझाइश दी और आश्वासन दिया कि नियम अनुसार कार्रवाई के साथ उचित मुआवजा दिलाने में हर संभव मदद की जाएगी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

أحدث أقدم